
देवास। देवास लोकसभा क्षेत्र से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के आवास में चोर घुस गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।प्रारंभिक जानकारी अनुसार सांसद के तिलक नगर स्थित घर में कोई नही था। सांसद सोलंकी चुनाव प्रचार हेतु उड़ीसा गए हैं। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। सूना मकान देख चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात की। स्वजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि कितना समान चोरी हुआ है।