देशमध्य प्रदेश
आठ राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने जारी की सूची
जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया
भाजपा ने 8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से, मनन कुमार मिश्रा को बिहार से, किरण चौधरी को हरियाणा से, जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से, धैर्यशील पाटिल को महाराष्ट्र से, ममता मोहन्ता को उड़ीसा से और राजीव भट्टाचार्जी को त्रिपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। एनडीए के द्वारा उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने की बात भी सामने आई है। राष्ट्रीय लोकमोर्चा के सूत्रों के अनुसार, उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे, जो कि नामांकन का अंतिम दिन है। एनडीए के द्वारा कुशवाहा को राज्यसभा भेजने से साफ है कि बिहार चुनाव से पहले उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है।