मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। दीपावली का उत्सव हम सभी के जीवन में नए उत्साह, नई उमंग और नई ऊर्जा लेकर आता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि यह पर्व प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी का प्रतीक है, जब पूरी अयोध्या दीपों की पंक्तियों से आलोकित हुई थी। उसी भावना से हमें अपने जीवन, समाज और प्रदेश को भी उजियारे से भर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह उत्सव न केवल प्रकाश और उल्लास का पर्व है, बल्कि यह अच्छाई की विजय, मर्यादा, त्याग और आदर्श जीवन के प्रेरणास्रोत श्रीराम के संदेशों को आत्मसात करने का अवसर भी है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें स्वच्छता, स्वास्थ्य और सद्भाव का संदेश देता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आग्रह किया कि त्योहार के दौरान खान-पान में संयम रखें, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के अनुरूप मध्यप्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रसर है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कामना की है कि दीपों की जगमगाहट प्रदेश और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाये। दीपों का यह पर्व प्रदेश की जनता के जीवन में समृद्धि, सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे की नई रोशनी लेकर आयेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button