खबरदेशविदेश

एयर इंडिया की दिल्ली से अमेरिका जा रही फ्लाइट को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रूस डाइवर्ट करना पड़ा

नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली से अमेरिका जा रही एक फ्लाइट को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रूस डाइवर्ट करना पड़ा है। टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी इस कंपनी का कहना है कि रूस में यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है लेकिन यात्रियों ने एयर इंडिया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-183 गुरुवार शाम दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ी थी। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे रूस के Krasnoyarsk International Airport की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया। 225 यात्रियों को ले जा रहा बोइंग 777 रूसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।एयर इंडिया का कहना है कि वह यात्रियों की सुविधा के लिए रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। कंपनी का कहना है कि रूसी एयरपोर्ट पर उसका कोई स्टाफ नहीं है, इसलिए उसके वहां फंसे यात्रियों के लिए थर्ड पार्टी अरेंजमेंट्स करना पड़ रहा है। यात्रियों को वहां से सैन फ्रांसिस्को ले जाया जाएगा। इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्दी से जल्दी उन्हें अमेरिका भेजने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। एयर इंडिया ने एक्स पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी। लेकिन पैसेंजर्स ने कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button