देश

कर्नाटक के अस्पताल में 65 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार

देश में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां चिक्काबल्लापुर जिले में एक सरकारी अस्पताल के परिसर में 65 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस मामले में 25 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जोकि इलाज कराने के लिए अस्पताल में आया था। यह घटना बुधवार सुबह 2 बजे की है। अकेला पाकर आरोपी ने किया रेप 
महिला गांव से इलाज के लिए अस्पताल आई थी। देर हो जाने के कारण उसने रात वहीं रुकने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि महिला अस्पताल परिसर में आराम कर रही थी। उसे अकेला पाकर आरोपी इरफान ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। उन्होंने आरोपी को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौक ने घटना की पुष्टि की।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया- पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया, “महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी। वह अस्पताल परिसर में थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे हिरासत में भेज दिया गया है।” चौकसे ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अपराध अस्पताल के अंदर नहीं, बल्कि परिसर में हुआ था।

महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा
चौकसे ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह बलात्कार का मामला लग रहा है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।”  महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगे की जांच जारी है। यह घटना कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल में 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर चिकित्सा जगत में देशभर में व्याप्त आक्रोश के बीच हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button