केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल के प्रोफेसर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार:प्रो. नीलाभ तिवारी को राष्ट्रपति 5 सितंबर को दिल्ली में करेंगी सम्मानित
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के प्रोफेसर नीलाभ तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के शिक्षा शास्त्र विद्याशाखा के अध्यक्ष आचार्य प्रो. नीलाभ तिवारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में परिसर के निदेशक प्रो. रमाकांत पांडे्य ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि नीलाभ तिवारी को यह पुरस्कार विश्वविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को आकार देने, आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने और संस्कृत अध्ययन में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए दिया जा रहा है।