देश
केरल की पेरियार नदी में हजारों मछलियां मरीं

कोच्चि। केरल की पेरियार नदी में हजारों मछलियों के मरने के बाद सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने गुरुवार को बैठक कर पेरियार नदी में हजारों मछलियों की मौत की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए दीर्घ व अल्पकालिक सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।गत मंगलवार को वरपुझा, कदमक्कुडी और चेरनल्लूर के निकट मछली फार्मों में बड़ी संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। इसके विरोध में मछली पालकों, पर्यावरणविदों और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था।
ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में मछिलयों की मौत
माना जा रहा है कि पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में मछिलयों की मौत हुई। केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नियामक-सह-पुल के दरवाजे खोले जाने के कारण हजारों मछलियों की मौत हुई।