छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप में नाबालिग भी शामिल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल कराया है। इसके बाद उन्हें शिनाख्त के लिए आरोपियों को तहसील कार्यालय ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

महिला ने खुद थाने पहुंचकर की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। मामले में मंगलवार को FIR हुई है।

महिला अपने दोस्त के साथ लौट रही थी। पहले उसने ही रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button