मनोरंजन

पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने कहा है कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। कंगना ने कहा कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे।  इंटरव्यू के बाद पंजाब के कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा, “कंगना लगातार किसानों पर ऐसे बयान दे रही हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन पर NSA लगाया जाए।”

भाजपा सफाई दे, कंगना को डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाए- वेरका
राजकुमार वेरका 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। 2017 से 2022 तक पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। वेरका दो बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कंगना के इंटरव्यू के बाद वेरका ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा, “कंगना रनोट रोज पंजाब के नेताओं के खिलाफ जहर उगलती हैं। उन्होंने किसान को खालिस्तानी कहा। देश के किसानों को गाली दी। वे किसी की शह पर बोल रही हैं। भाजपा इसके लिए सफाई दें। मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करता हूं कि FIR दर्ज की जाए। इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन हो और उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाए।” कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन अतुल लोंढे ने कहा, “कंगना ने किसानों को रेपिस्ट कहा है। क्या प्रधानमंत्री मोदी उन पर एक्शन लेंगे या फिर उन्हें भी साध्वी प्रज्ञा की तरह बचा लिया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button