खबरदेश

भारत का सबसे साफ और सबसे दमघोंटू शहर, प्रदूषण की यह रिपोर्ट हैरान कर देगी

 

भारत में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है. वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 की रिपोर्ट में इस बात की तस्दीक करती है. भारत और दुनिया के कई देशों में प्रदूषण की स्थिति जारी इस रिपोर्ट में
दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत के है. मेघालय का बर्नीहाट इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. दुनिया भर के शहरों में एयर क्वॉलिटी पर नजर रखने वाली संस्था की रिपोर्ट से जानिए देश का सबसे साफ और सबसे दमघोंटू शहर कौन सा है?

स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी इंडेक्स कंपनी ‘IQ Air’ की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 में कहा गया है कि दिल्ली वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बना हुआ है, जबकि भारत 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बन गया है. दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ 2025 के बाद भी प्रयागराज भारत का वो शहर है, जहां की हवा सबसे साफ है.

2023 में इस सूची में भारत तीसरे स्थान पर था. पड़ोसी देश पाकिस्तान के चार शहर और चीन का एक शहर दुनिया के शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में शामिल हैं.

भारत के इन शहरों की हवा सबसे प्रदूषित

शहर AQI
गुरुग्राम 264
दिल्ली 240
नई दिल्ली 229
गाजियाबाद 191
आसनसोल 184
अहमदाबाद 179
नोएडा 175
कानपुर 172
नागपुर 169
नासिक 169

 

भारत के इन शहरों में सबसे साफ हवा

शहर  AQI
प्रयागराज 58
बेंगलुरु 61
वाराणसी 66
जबलपुर 70
चेन्नई 71
रायपुर 77
विजयवाड़ा 85
भिलाई 86
भोपाल 87
कोटा 95

किन देशों की हवा है सबसे खराब 

देश AQI (PM 2.5 की सालाना औसत)
चाड 91.8
बांग्लादेश 78.0
पाकिस्तान 73.7
कांगो 58.2
भारत 50.6
तजाकिस्तान 46.3
नेपाल 42.8
युगांडा 41.0
रवांडा 40.8
बुरुंडी 40.3

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहर 

  1. बर्नीहाट (मेघालय, भारत)
  2. दिल्ली  (भारत)
  3. कारागंडा (कजाकिस्तान)
  4. मुल्लानपुर (पंजाब, भारत)
  5. लाहोर (पाकिस्तान)
  6. फरीदाबादा (हरियाणा, भारत)
  7. एनडजेमेना (चाड)
  8. लोनी (यूपी, भारत)
  9. नई दिल्ली (भारत)
  10. मुल्तान (पाकिस्तान)
  11. पेशावर (पाकिस्तान)
  12. सियालकोट (पाकिस्तान)
  13. गुरुग्राम (हरियाणा, भारत)
  14. गंगानगर (राजस्थान, भारत)
  15. होटन (चीन)
  16. ग्रेटन नोएडा (यूपी, भारत)
  17. भिवाड़ी (राजस्थान, भारत)
  18. मुजफ्फरनगर (यूपी, भारत)
  19. हनुमानगढ़ (राजस्थान, भारत)
  20. नोएडा (यूपी, भारत)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button