भारत में संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी: कांग्रेस
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

भोपाल, 21 मई 2024 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के ‘शहीद दिवस’ पर कांग्रेसजनों ने आज हबीबगंज थाने के समीम बिट्टन मार्केट चौराहे पर स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल, पुरानी विधानसभा के सामने बाल यातायात पार्क में स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया, तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, श्रीमती विभा पटेल, भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और जिला गा्रमीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारीगण अवनीश भार्गव, राजकुमार सिंह, विवेक त्रिपाठी, अभिनव बरोलिया, विष्णु विश्वकर्मा, मेजर श्याम श्रीवास्तव, विनोद सेन, संतोष कंसाना, राहुल राठौर, राजलक्ष्मी नायक, कुसुम पाल, हीरालाल श्रीवास, रवि परमार, जसपाल यादव, शाहजहां खान, मुईनउद्दीन सिद्वीकी, गुड्डू चौहान, रामराज तिवारी, अखिलेश जैन, महेन्द्र जाधव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।