मानसून निकोबार पहुंचा, 31 मई तक केरल पहुंचने की उम्मीद
दक्षिण पश्चिम मानसून ने रविवार (19 मई) को दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ इलाकों, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। 31 मई तक मानसून के केरल में पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने 22 मई तक पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हीटवेव की भविष्यवाणी की है।
तापमान 48 डिग्री सेल्यियस पहुंचा
IMD ने पिछले महीने ला नीना के कारण सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की थी। ला नीना के कारण मानसून के दौरान भारत में अच्छी बारिश होती है। फिहलाल देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। कई स्थानों पर तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
कई प्रदेशों में गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका है। दक्षिण भारत में अप्रैल से लू का प्रकोप दिखाई दिया। भीषण गर्मी के कारण जल स्त्रोत सूख रहे हैं। कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान राहत भरी खबर है।