खबरविदेश

यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, राजधानी मॉस्को में दहशत में आए लोग

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के युद्ध में लगातार जंग बढ़ती जा रही है। मंगलवार को यूक्रेन ने रूसी राजधानी मॉस्को के इलाके में अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई। दर्जनों घर बर्बाद हो गए और मॉस्को के करीब के हवाई अड्डों से लगभग 50 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ताकत है। रूस ने कहा कि उसने मॉस्को में घुसे कम से कम 20 यूक्रेनी ड्रोन को तबाह कर दिया। वहीं अन्य इलाकों में 124 ड्रोन को तबाह किया। मॉस्को की आबादी 2.1 करोड़ है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि मॉस्को के पास कम से कम एक मौत हुई है।

मॉस्को के चार हवाई अड्डों में से तीन को छह घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद किया गया। लगभग 50 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। यूक्रेन पर फरवरी 2022 में रूस ने हमला किया था। यूक्रेन का कहना है कि उसने रात भर में 46 ड्रोन से हमला किया, जिसमें से 38 तबाह हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने ब्रांस्क क्षेत्र में 70 से ज्यादा ड्रोन और अन्य इलाकों में दर्जनों ड्रोन गिराए गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इन इलाकों में रहने वालों ने बताया कि रूस पर ड्रोन हमलों से मॉस्को में मौजूद एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान हुआ है। इससे फ्लैट्स में आग लग गई। मॉस्को के क्षेत्रीय गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि रामेंस्कॉय में एक 46 वर्षीय महिला की हमले में मौत हो गई।

धमाके के कारण खुली नींद
रामेंस्कॉय जिले के स्थानीय लोगों ने कहा कि धमाके के कारण उनकी नींद खुल गई। अलेक्जेंडर ली नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया, ‘मैंने खिड़की से देखा तो मुझे एक आग का गोला दिखा। झटके के कारण खिड़की टूट गई।’ एक अन्य निवासी ने कहा कि उसने अपनी इमारत के बाहर एक ड्रोन की आवाज सुनी। उन्होंने कहा, ‘मैंने पर्दा पीछे खींचा और मेरी आंखों के सामने ड्रोन एक बिल्डिंग से टकरा गया। मैं अपने परिवार के साथ इमारत से बाहर भाग आया।’ रामेंस्कॉय क्रेमलिन से लगभग 50 किमी की दूरी पर है। यहां लगभग 10 लाख लोग रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button