मध्य प्रदेश

रीवा में सहकार भारती मध्य प्रदेश का अधिवेशन संपन्न हुआ

प्रकाश रत्नपारखी उपाध्यक्ष, विमल दुबे कोषाध्यक्ष बने

रीवा। रीवा में सहकार भारती मध्य प्रदेश का अधिवेशन 25 और 26 मई को सम्पन्न हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला,सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्य्क्ष दीना नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर, राष्ट्रीय मंत्री अशोक टेकाम, प्रदेश संगठन मंत्री राधे श्याम जलक्षत्री कार्यक्रम में उपस्थित रहे। त्रिवार्षिक प्रदेश चुनाव प्रक्रिया में शेखर किबे अध्यक्ष, राकेश चौहान महामंत्री, प्रदीप नीखरा,सचिन ताम्रकार,ऋषि शुक्ला, प्रकाश रत्नपारखी उपाध्यक्ष बने साथ ही विमल दुबे कोषाध्यक्ष बने।

मध्य प्रदेश से इफको के संचालन ऋषि राजसिंह अर्बन बैंक प्रकोष्ठ प्रमुख इस दो दिवसीय कार्यक्रम में दो प्रस्ताव पारित किए गए। सहकार से समृद्धि,सहकारी संस्थाओं में अविलंब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो। इन दोनों प्रस्तावों को सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। रीवा जिले के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता पूरे व्यवस्था में लगन के साथ समर्पित रहे। समापन समारोह में सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकार भारती के कार्यकर्ता संस्कार वान होकर सहकारिता की शुद्धि, वृद्धि एवं समृद्धि हेतु सदैव तत्पर रहें साथ ही उन्होंने कार्यकताओं का आव्हान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को सर्वोपरी मानकर तन्मयता से कार्य मे जुट जाएं। इस अधिवेशन में आभार प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि शुक्ला ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button