मध्य प्रदेश

विवाद के बाद पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मारी, दोनों पक्षों पर एफआईआर

 

रतलाम। माणकचौक थाना क्षेत्र के भगतपुरी त्रिवेणी क्षेत्र में पति व पत्नी के बीच आपस में विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी गुस्सा हो गई और 25 वर्षीय पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। इससे वह घायल हो गया। उधर, पत्नी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इससे उसे भी चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार पति ने बताया कि पत्नी उसका कहना नहीं सुनती है। शुक्रवार तड़के चार से साढ़े चार बजे के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पर पत्नी ने ब्लेड मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे सुबह करीब पौने पांच बजे स्वजन ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।आरोपित पत्नी के खिलाफ भादंवि की धारा 324 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उधर, पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ससुराल वाले आए दिन विवाद कर प्रताड़ित करते हैं। पति, सास, ससुर व जेठ ने उसके साथ मारपीट की।पत्नी की रिपोर्ट पर पति, सास-ससुर व जेठ के खिलाफ भादंवि की धारा 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ माह पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। थाने पर शिकायत लेकर आने पर दोनों पक्ष को समझाइश दी गई थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। वह कुछ दिन पहले ही मायके से लौटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button