मध्य प्रदेश
सम्मान संस्था से जुड़े हुए 80 बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति एक कदम बढ़ाया

इस भीषण गर्मी को देखते हुए, सम्मान संस्था से जुड़े हुए 80 बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा के प्रति एक कदम बढ़ाया। बच्चों ने विकास नगर स्थित शाखा ग्राउंड में पौधा रोपण किया साथ ही “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए क्षेत्र में रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में वार्ड 59 की पार्षद श्रीमती अनीता शुक्रवारे एवं श्री प्रमोद शुक्रवारे भी सम्मिलित हुए। सम्मान संस्था से समन्वयक सुश्री सुमति तिग्गा श्री संजय लुगुन कार्यकर्ता श्रीमती भावना चौहान एवं आरती प्रजापति भी उपस्थित रहीं।