खबरबिज़नेस

सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 82,352 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही, ये 25,198 के स्तर पर बंद हुआ

मुंबईः कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण आज यानी 4 सितंबर को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 82,352 के स्तर पर, वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही, ये 25,198 के स्तर पर बंद हुआ।

जापान के निक्‍केई इंडेक्स में 3% से ज्यादा की गिरावट
एशियाई बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्‍केई इंडेक्स में 3.31% की गिरावट है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.90% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.40% की गिरावट है।
3 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 1.51% गिरकर 40,936 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 3.26% गिरा, ये 17,136 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी ने लगातार 14 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया
1996 में लॉन्च हुए निफ्टी इंडेक्स ने मंगलवार को लगातार 14 दिन चढ़कर बंद होने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2007 में निफ्टी में लगातार 11 दिन की तेजी दिखी थी। वहीं, जनवरी 2015 और अप्रैल 2014 में लगातार 10 दिन की तेजी आई थी।

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए थे
एक दिन पहले यानी 3 सितंबर को निफ्टी 1 अंक की तेजी के साथ 25,279 स्तर पर बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स में 4 अंक की गिरावट रही। ये 82,555 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ये गिरावट 10 दिन की तेजी के बाद देखने को मिली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button