हजारों जातकों की उपस्थिति में 6 जून को होगी 121 कुंडीय शनि महायज्ञ की पूर्णाहुति।

भोपाल। नेहरू नगर स्थित प्राचीन नवग्रह मंदिर में चल रहे 121 कुंडीय शनि महायज्ञ की पूर्णाहुति 6 जून को शनि जयंती पर हजातों जातकों की उपस्थिति में होगी। यह जानकारी मंदिर के संस्थापक पुजारी यज्ञाचार्य पंडित गजेंद्र शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि शनि जयंती पर सुबह मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित 51 फीट ऊंची शनि प्रतिमा का स्नान व तैलाभिषेक होगा। शनिदेव का तिल क्रेन से किया जाएगा।इसके साथ ही हजारों श्रद्धालुओं द्वारा सवा किवंटल तेल से अभिषेक किया जाएगा। यह क्रम सुबह से देर रात तक चलेगा। शनि जयंती पर सायं 7 बजे वयोवृद्ध यज्ञाचार्य पंडित राखे गुरुजी की विशेष उपस्थित में 51 ब्राह्मणों द्वारा पूर्णाहुति कराई जाएगी। मंदिर परिसर में 121 कुंडों में अग्नि प्रज्ववलित होगी और हर कुंड पर दो दम्पत्ति जोड़े आहुतियां छोड़ेंगे।इधर भागवत मे रुक्मणी मंगल विवाह व रामकथा का क्रम जारी है। जिसके चलते पंडित जितेंद्र वैष्णव रोजाना दोपहर के वक्त श्रीमद्भागवतत तथा रात्रिकालीन बेला में महाराज वैभव भटेले श्रीराम कथाक का वाचन कर रहे है साथ ही 6 जून को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन है निशुल काले घोड़े की नाल अंगूठी वितरित की जाएगी