देश
112 साल की उम्र में भी उत्साह कायम, महिला ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
112 साल में भी उत्साह कायम
112 वर्षीय कंचनबेन बादशाह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए अपना वोट डाला।
बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी 10 साल के हिसाब में बताएं कि उन्होंने देश की कौन-सी चिंता की है, जिसको उन्होंने सुधारा है। बेरोजगारी, महंगाई बढ़ा दी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया। अब जनता उनको हटाना चाहती है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र: देवड़ा
वोट डालने के बाद शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा, ’45 साल में यह पहली बार है कि हमारा परिवार दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है…मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इस पर सभी को गर्व है। इस लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक ही प्रक्रिया है जो 5 साल में एक बार हमारे सामने आती है, वह अवसर है मतदान।’
