जागृति कामकाजी महिला सहकारी साख संस्था मर्यादित भोपाल की वार्षिक आमसभा में शामिल हुईं 150 महिलाएं

भोपाल। जागृति कामकाजी महिला सहकारी साख संस्था मर्यादित भोपाल की वार्षिक आमसभा, सम्मान संस्था भोपाल में गुरुवार को संपन्न हुई। इस सभा में भोपाल की विभिन्न बस्तियों से 150 महिलाएं उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य भावना चौहान द्वारा किया गया तथा सेलिन मेरी राज द्वारा सभी का स्वागत किया गया। समिति की अध्यक्ष श्रीमती रितु गूजर, उपाध्यक्ष सुश्री सुमति तिग्गा एवं अकाउंटेंट दीपिका नंदमेहर द्वारा आम सभा का उद्देश्य, वार्षिक बजट रिपोर्ट, आय वर्धक गतिविधि, जूट उत्पाद प्रशिक्षण, नव निर्वाचित सदस्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। संस्था निदेशक फादर साइमन जेम्स एवं सहायक निदेशक फादर इमानुएल द्वारा बचत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। एवं अंत में कार्यकारिणी सदस्य अनिता कुशवाहा द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्त हुई।