अध्यात्ममध्य प्रदेश

51 फीट की शनि प्रतिमा का 5 हजार लीटर तेल से अभिषेक

भोपाल के नेहरू नगर में स्थापित है 51 फीट की 50 साल पुरानी प्रतिमा

भोपाल,6 जून। न्याय के देवता शनिदेव की जयंती 6 जून को श्रद्धाभाव से मनाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शनि मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। गुरुवार को शनिदेव की जयंती के साथ ही अमावस्या होने से मंदिरों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही।
इस अवसर पर राजधानी भोपाल के नेहरू नगर स्थित शनि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां स्थापित 51 फीट की शनि जी की प्रतिमा का फायर ब्रिगेड द्वारा 5000 लीटर जल और तेल से अभिषेक किया गया। नवग्रह शनि मंदिर नेहरू नगर के प्रबंधक गजेन्द्र धर्माधिकारी ने बताया कि शनिदेव की जयंती के उपलक्ष्य में यहां पर 9 दिनों से हवन, यज्ञ और श्रीमद्भागवत आयोजित की जा रही है। गुरुवार को शनि जी की जयंती पर 121 कुण्डीय पूर्णाहुति दी गई। पूजा अर्चना के साथ ही शाम 7 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
अभिमंत्रित अंगूठी वितरित
शनि जयंती पर मंदिर परिसर में घोड़े के नाल से तैयार की गई लोहे की अभिमंत्रित अंगूठी श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित की गई। इस अंगूठी को 9 दिनों से चल रही यज्ञशाला में तैयार किया गया है।
50 साल पुरानी है प्रतिमा
शनि मंदिर नेहरू नगर के प्रबंधक गजेन्द्र धर्माधिकारी ने बताया कि यहां पर स्थापित प्रतिमा लगभग 50 साल पुरानी है। यहां पर लगातार 35 वर्षों से शनि जी की जयंती मनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button