खेल
भारतीय टीम में मौका नहीं मिलने से निराश हैं सरफराज खान? सोशल मीडिया पर किया क्रिप्टिक पोस्ट
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नजरअंदाज किए जाने से निराश नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें सरफराज ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ’12वीं फेल’ का मशहूर गीत ‘रीस्टार्ट’ लगाया।

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नजरअंदाज किए जाने से निराश नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें सरफराज ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ’12वीं फेल’ का मशहूर गीत ‘रीस्टार्ट’ लगाया। उनकी इस पोस्ट से साफ है कि वह एक बार फिर अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।