खबरराजनीतिक

मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कौन निकला खिलाड़ी? एनडीए के पांडव में कौन कितना भारी,

बिहार में एनडीए के पांचों दलों ने विभागों के लिए भी बात फाइनल कर ली। लेकिन, जानने वाली बात है कि ज्यादा सीटें हासिल करने वाली भाजपा के मंत्रियों को जदयू अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार ने क्या दिया? बाकी दलों में कौन कितना भारी?

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा हो गया है। राजभवन से लिस्ट जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास नहीं रहा। बिहार विधानसभा चुनाव में 89 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी के इस बार अपने पास गृह विभाग रखा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीएम नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, निगरानी, निर्वाचन और अन्य कुछ विभाग हैं। आगे पढ़िए, किस पार्टी को इस विभाग आवंटन के बाद मिली ताकत और कैसे?मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अब बस यही विभाग 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन सहित वे सभी विभाग रखे हैं, जो किसी अन्य को आवंटित नहीं हुए। कुल 27 मंत्रियों को उनके कार्यक्षेत्र सौंपे गए हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण चेहरे और अनुभवी नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मतलब, पुलिस विभाग और कारा इनके मातहत हो गया है। वित्त मंत्री रहे सम्राट चौधरी को अब बिहार की कानून-व्यवस्था के हिसाब से सबसे भारी विभाग मिला है। भाजपा लंबे समय यह चाह रही थी। दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास राजस्व एवं भूमि सुधार और खान एवं भू-तत्व जैसे अहम विभाग आए हैं। भाजपा के मंगल पांडेय को स्वास्थ्य एवं विधि, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। नितिन नवीन को पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास जैसे बड़े विभाग सौंपे गए हैं। भाजपा कोटे से महिला मंत्री, शूटिंग चैंपियन श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी और खेल जैसे आधुनिक व युवा केंद्रित विभाग सौंपे गए हैं।  ‘अमर उजाला’ बता दिया था कि भाजपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक और पहली बार मंत्री बनी श्रेयसी सिंह को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पांच बड़े विभाग जदयू के इस वरिष्ठ मंत्री के पास 
सबसे अधिक विभाग जदयू के वरिष्ठ मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को दिए गए हैं। उन्हें ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त और वाणिज्य-कर जैसे पांच बड़े विभाग मिले हैं। यह विभाग राज्य की अर्थव्यवस्था और राजस्व के लिए रीढ़ माने जाते हैं। जब तक जदयू के मंत्रियों की संख्या नहीं बढ़ती है, तब तक सबसे ज्यादा विभागों वाले मंत्री बिजेंद्र यादव ही हैं। वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और भवन निर्माण जैसे चार महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, राम कृपाल यादव को कृषि, सुनील कुमार को शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। बसपा से जदयू में आए मो. जम़ा खान को अल्पसंख्यक कल्याण मिला है, जबकिजानिए कौन-सा विभाग किस मंत्री के पास 
सहकारिता और पर्यावरण–वन जैसे आवश्यक विभाग डॉ. प्रमोद कुमार के पास गए हैं। इसके अलावा उद्योग (दिलीप जायसवाल), समाज कल्याण (मदन सहनी), लघु जल संसाधन (संतोष सुमन), पशु एवं मत्स्य संसाधन (सुरेश महेता), आपदा प्रबंधन (नारायण प्रसाद), पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण (रमा निषाद), अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण (लखेंद्र रोशन), गन्ना उद्योग (संजय कुमार), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (संजय कुमार सिंह) और पंचायती राज (दीपक प्रकाश) जैसे विभाग भी संबंधित मंत्रियों को दे दिए गए हैं।

क्रम मंत्री का नाम विभाग / मंत्रालय
1 नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) 1. सामान्य प्रशासन
2. मंत्रिमंडल सचिवालय
3. निगरानी
4. निर्वाचन
5. ऐसे सभी विभाग जो किसी को आबंटित नहीं
2 सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री) गृह विभाग
3 विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री) 1. राजस्व एवं भूमि सुधार
2. खान एवं भू–तत्त्व
4 विजय कुमार चौधरी 1. जल संसाधन
2. संसदीय कार्य
3. सूचना एवं जनसंपर्क
4. भवन निर्माण
5 बिजेन्द्र प्रसाद यादव 1. ऊर्जा
2. योजना एवं विकास
3. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
4. वित्त
5. वाणिज्य–कर
6 श्रवण कुमार 1. ग्रामीण विकास
2. परिवहन
7 मंगल पांडेय 1. स्वास्थ्य
2. विधि
8 डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल उद्योग विभाग
9 अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य
10 लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
11 नितिन नवीन 1. पथ निर्माण
2. नगर विकास एवं आवास
12 मदन सहनी समाज कल्याण
13 राम कृपाल यादव कृषि
14 संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
15 सुनील कुमार 1. शिक्षा
2. विज्ञान, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षा
16 मो. जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
17 संजय सिंह ‘टाइगर’ श्रम संसाधन
18 अरुण शंकर प्रसाद 1. पर्यटन
2. कला, संस्कृति एवं युवा
19 सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन
20 नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन
21 रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
22 लखेंद्र कुमार रोशन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
23 श्रेयसी सिंह 1. सूचना प्राविधिकी (IT)
2. खेल
24 डॉ. प्रमोद कुमार 1. सहकारिता
2. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
25 संजय कुमार गन्ना उद्योग
26 संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
27 दीपक प्रकाश पंचायती राज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button