2026 का स्वामी सूर्य है, विश्व में भारत का डंका बजाने वाला है
अंकगणित के अनुसार वर्ष 2026 का भविष्यफल


2026 का टोटल 10 और 10 का अंक एक आता है मतलब 2026 का स्वामी सूर्य है जो विश्व में भारत का डंका बजाने वाला है वर्ष 2026 में भारत में अंक ज्योतिष के अनुसार कई बदलाव और संभावनाएं हो सकती हैं। भारत की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना है, जिसमें नए उद्योगपति और नए नेताओं का उदय हो सकता है और वैश्विक राजनीति में बदलाव आ सकता है ।सूर्य से संबंधित लोग ज्यादा उन्नति करेंगे उनका दबदबा कायम होगा। वर्ष 2026 में भारत की आर्थिक स्थिति में क्या बदलाव आने वाले हैं आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिसमें सोने और चाँदी की कीमतों में वृद्धि हो सकती है और आर्थिक संकट से विश्व के कई देश गुजार सकते हैं किंतु भारत में आर्थिक संकट की कोई संभावना नहीं है। प्राकृतिक क्या गणित हो सकता है वैसे वर्ष का राजा सूर्य होने के कारण प्राकृतिक आपदा कम ही होने की संभावना है क्योंकि सूर्य ही संपूर्ण ब्रह्मांड को जीवन देता है किंतु कभी-कभी सूर्य को भी ग्रहण लग जाता है तो प्रकृति कुछ अपना विकराल रूप भी दिखा सकती है। आपदाएं हो सकती है जैसे कि भूकंप, बाढ़ और तूफान की संभावना है- जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
देश में गृह क्लेश और धार्मिक विवाद एवं समरसता कैसी रहेगी। देखिए मैंने आपको बताया की अंकगणित के अनुसार की वर्ष 2026 का का स्वामी सूर्य ग्रह और सूर्य नवग्रह में राजा है और राजा के समक्ष अराजकता उन्माद ,दंगे और फसाद ज्यादा नहीं पनपते , राजा उनका दमन कर देते हैं इसलिए प्रशासक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे भारत में शांति की स्थापना करके ही मानेंगे।
एस्ट्रो पंडित पूजा नितेश दुबे ” मोहिनी” टैरो कार्ड रीडर, एंजल कार्ड रीडर, हीलर, न्यूमैरोलॉजिस्ट, रेकी ग्रैंडमास्टर, वास्तु विशेषज्ञ,फाउंडर एंड ओनर ऑफ़ द एस्ट्रो विज़डम 108
कवित्री, समाजसेविका, मेंबर ऑफ़ परशुराम समिति संगठन,सनातन संगठन एवं आर. एस. एस.
अखिल भारतीय ज्योतिष महासंघ भोपाल महिला अध्यक्ष



