खबरबिज़नेसमध्य प्रदेश

छोटे और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे -सुनील जैन

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील जैन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई MSMEs का बड़ा योगदान है, जो देश के जीडीपी में लगभग 30% हैं। यह देश के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है! ये न केवल विनिर्माण (45% उत्पादन) और निर्यात (40%) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि 110 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार भी देता है

सरकार भी आत्मनिर्भर भारत और ₹10,000 करोड़ के एमएसएमई ग्रोथ फंड जैसी पहल के साथ इस क्षेत्र को
ग्लोबल चैंपियन बनाने पर बल दिया गया है।
इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए 20 हजार करोड़,बायोफार्मा एवं कंटेनर विनिर्माण के लिए 10 हजार करोड़ तथा इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40हजार करोड़ के प्रस्ताव सराहनीय है ।इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। दरों में प्रत्यक्ष रूप से कोई परिवर्तन नहीं है परंतु करदाताओं के लिए इनकम टैक्स रिफॉर्म्स को सरल किया गया है।छोटे कर दाताओं को सेल्फ असेसमेंट की सुविधा,रिटर्न को रिवाइज करने की समय सीमा में वृद्धि इत्यादि भी सराहनीय कदम है।
कैंसर व शुगर की दवाएं सस्ती की गई है जिससे रोगग्रस्त वर्ग को राहत मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button