जंतर मंतर नई दिल्ली मे पेंशन वृद्धि के लिए 9 मार्च से 11 मार्च तक पूरे देश मे करो या मरो आंदोलन होगा
राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष शशिभान भदौरिया एवं उपाध्यक्ष अरुण वर्मा समन्वयक आर ए धारकर ने बताया कि लम्बे समय से ई पी एस 95 पेंशनर्स पेंशन वृद्धि को लेकर संघर्ष कर रहें है मान्यनीय प्रधान मंत्री महोदय एवं श्रम मंत्री महोदय द्वारा बार बार मौखिक एवं लिखित मे अस्वासन दिया गया की पेंशन मे वृद्धि की जाएगी लाखों पेंशनर्स उम्मीद लगाए बैठे थे की इस वजट मे पेंशन वृद्धि हो जाएगी किन्तु इस बजट मे पेंशन वृद्धि की चर्चा तक नही की गई जिसकी वजह से देश के लाखों पेंशनर्स मे भारी नाराजगी एवं भारी असंतोष व्याप्त है पेंशनर्स का कहना है की यह सरकार जुमलेबाज झूठी सरकार है जो वादा करके विश्वसघात करती है यह कैसा सबका साथ सबका विकास है खुद तो चार चार पेंशन ले रही है ई पी एस 95 पेंशनर्स को न्यूनतम रुपये 1000 एवं अधिकतम रुपये 3000 विगत 11 वर्षो से पेंशन दे रही है पूरे देश मे 78 लाख पेंशनर्स है जबकि वास्तव मे 366000 पेंशनर्स को रुपये 1000 से कम तथा 50 लाख पेंशनर्स को रुपए 1500 से कम पेंशन का भुगतान किया जा रहा है जो को मानवीय दृष्टि से न्यायसंगत नही है
राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने निर्णय लिया है की सरकार रुपये 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा लागू करे अन्यथा जंतर मंतर नई दिल्ली सहित पूरे देश मे करो या मरो आंदोलन होगा जिसके तहत पूरे देश में अमरण अनशन जेल भरो होगा जिसकी जबाबदारी सरकार की होगी
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने पूरे देश के ई पी एस 95 पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि दिल्ली चलो वहाँ पर पेंशन वृद्धि के लिए करो या मरो जेल भरो अमरन अनशन 9 मार्च से 11 मार्च तक निर्णायक आंदोलन होगा


