कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मे कर्मचारियों के वेतन से पी एफ की राशि कटौत्रा कर जमा नही करने वाले निजी कंपनियों संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये
राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने बताया कि बेरोजगार युवा को जब रोजगार नही मिलता है तो निजी संस्थानों कम्पनीयों अस्पताल समाचार पत्रों बिल्डर ठेकेदार के यहां कार्य करते है यह देखा गया है कि कुछ निजी संस्थानों कम्पनियों समाचार पत्रों अस्पतालों बिल्डर्स ठेकेदारों अपने अपने कर्मचारियों के वेतन से राशि काट कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मे जमा नही करके कार्यरत कर्मचारियो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं जो कि किसी भी दृष्टि से न्यायसंगत नही है
अत: राष्ट्रीय मानवाधिकार काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय प्रशासनिक प्रभारी अनिल बाजपेई ने मुख्य आयुक्त एवं क्षेत्रीय आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है की जिन निजी संस्थाओं कम्पनियों समाचार पत्रों बिल्डर्स ठेकेदारों के यहां से नियमानुसार कर्मचारियों के वेतन से राशि काट कर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मे नही जमा की जा रही है उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें साथ ही कर्मचारियों के वेतन से राशि कटौत्रा कर जमा कराएं ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो जाए


