अध्यात्ममध्य प्रदेश

छत्रपति शिवाजी जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

भोपाल। छत्रपति शिवाजी जन्मोत्सव पर मंगलवार को श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा कल्याण समिति द्वारा पुराने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।समिति अध्यक्ष दिनेश भोसले ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 11 बजे छोला धर्मकांटा स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू हुई। इसका शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने महापौर परिषद सदस्य मनोज राठौर, विधानसभा प्रभारी पंकज चौकसे जी की उपस्थिति में किया। इसके बाद शोभायात्रा कबाड़खाना, इब्राहिमगंज, हमीदिया रोड, बस स्टैंड, घोडानिक्कस, जुमेराती, लोहा बाजार, चोक, लखेरापुरा होते हुए सोमवारा में शिवाजी महाराज की पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा और मराठा समाज के परिधान में नारी शक्ति आकर्षन का केंद्र रही । शोभायात्रा मे चेतन भार्गव जी, शैलेश साहू जी, राजू कुशवाह जी, अवनी शर्मा जी, महेश मकवाना जी,विष्णु राठौर, वरुण गुप्ता, मुकेश मेर, प्रवीण गुप्ता, श्रीमती विभा गरुण जी, दुर्गेश भोसले, महेश मालवीय, बद्री मैथिल, विनोद चौरसिया, घनश्याम गुप्ता, दिनेश शर्मा, अजय राहुल,राजेश कनोजिया, जगमोहन सिंह राजपूत, चिंटू राणा, पवन शाक्या, संजय चौरसिया, अमित मिश्रा, गगन शुक्ला, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button