खेलमध्य प्रदेश

स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास रहता है। स्वस्थ तन के लिए खेल की महती भूमिका है। … लायन अरुण कुमार सोनी

रीजन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का गोदावरी ग्रीन स्थित टर्फ विकेट पर आयोजन हुआ

गोदावरी ग्रीन कॉलोनी स्थित टर्फ विकेट पर आयोजित लायंस ऑफ़ विदिशा के सभी क्लबों का एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मुदित बंसल के द्वारा किया गया।

मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि टूर्नामेंट में लायंस क्लब विदिशा मेन,लाइंस क्लब आनंदपुर सद्गुरु, लायंस क्लब सम्राट, लायंस क्लब विक्ट्री, लायंस क्लब आर्या,लायंस क्लब सनराइज एवं अन्य क्लबों की मिक्स महिला टीम भी बनाई गई।
लायन शाश्वत शर्मा के अनुसार इस टूर्नामेंट में लायंस क्लब विदिशा मेन ने आज एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए रीजन कप क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर अपने नाम कर लिया है। लायंस क्लब अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा के कुशल नेतृत्व में एक आठ सदस्य टीम का गठन किया गया। जिसके कप्तान लायन योगेंद्र सिंह राणा डायरेक्टर स्प्रिंग फील्ड वर्ल्ड स्कूल के साथ लायन रविकांत चतुर्वेदी बाला भैया प्रॉपर्टी ब्रोकर, लायन एवं कवि सत्येंद्र धाकड़, लायन इंजीनियर अमित सनस, व्यापारी लायन अंकित जैन, व्यापारी लायन कौशिक लाहोटी, लायन अमोल शर्मा रिसोर्ट संचालक, लायन अरविंद भाई आदि ने शानदार परफॉर्मेंस किया और टीम को रीजन कप के दोनों मैच जीताकर नाक आउट सफलता प्राप्त की ।

हमारी टीम के द्वारा लायंस क्लब विक्ट्री एवं लायंस क्लब सम्राट को हराकर बहुत ही शानदार तरीके से मुकाबले को जीता है। विदित हो कि लायंस क्लब विदिशा के अध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा का कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे में हाथ और पैर फैक्चर हो गया था जिसके कारण वह खेलने में असमर्थ रहे परंतु उन्होंने शानदार कमेंट्री करते हुए सभी का दिल जीत लिया। टीम की हौसला अफजाई के लिए विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू, मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, जॉन चेयरपर्सन लायन शशि शिलाकारी, लायन अनामिका पचौरी, लायन अभिलाषा बिंदल के साथ ही अन्य लायंस पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लायंस क्लब विदिशा के सभी सदस्यों को एवं खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं लांयस साथियों द्वारा प्रदान की गई।
हमारे टीम के सबसे शानदार एवं जुझारू खिलाड़ी लायन सत्येंद्र धाकड़ को मैन ऑफ द सीरीज भी घोषित किया गया।टूर्नामेंट में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों की एक टीम तैयार करके डिस्ट्रिक्ट लेवल पर होने वाले टूर्नामेंट के लिए रीजन की ओर से खिलाड़ियों का चयन कर टीम बनाई जाएगी। इस शानदार मैच के दौरान विदिशा के विभिन्न लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारीयों की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button