शानदार काव्य गोष्ठी कार्यक्रम प्रभात साहित्य परिषद विदिशा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री भवन चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संपन्न


भोपाल प्रभात साहित्य परिषद की की जिला इकाई प्रभात साहित्य परिषद विदिशा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री भवन चित्रगुप्त मंदिर विदिशा में शानदार काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कवि एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार सुलखान सिंह हाड़ा, मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कालूराम पथिक एवं विशेष अतिथि कामरेड माधवसिंह एवं डॉ. शीलचंद पालीवॉल थे। प्रभात साहित्य परिषद भोपाल की विदिशा इकाई के संयोजक वरिष्ठ कवि राजेन्द्र जैन रमण तथा कार्यक्रम के व्यवस्थापक इकाई अध्यक्ष साहित्यकार दिनेश मोहन श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र के ख्याति प्राप्त कवि श्री सत्येन्द्र सत्यज द्वारा किया गया। जो की प्रभात साहित्य परिषद विदिशा के सचिव भी है।
देश भक्ति एवं सामाजिक भावनाओं से ओतप्रोत गीत एवं गजलो की प्रस्तुति शहर के विख्यात कवि कालूराम पथिक, सुलखान हाड़ा, डॉ. शीलचंद पालीवाल,
राजेन्द्र जैन रमण, लायन अरुण कुमार सोनी, शाहिद अली शाहिद, श्रीमती सुधा चौधरी, दिनेश मोहन श्रीवास्तव, विष्णु दुबे, कोमल सिंह कोमल, चाँद खां चांद आदि अन्य कवियों ने अपनी विभिन्न प्रकार की रचनाओं से सभी को विभोर कर दिया। देर रात्रि तक चली इस काव्य गोष्ठी में सभी ने गरमा गरम पकोड़े एवं चाय नाश्ते का आनंद उठाया।


