देश

महिला से मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर रचा ली शादी

पुत्र के जन्म लेने पर बनाने लगा खतना का दबाव, हुआ खुलासा

अयोध्या शहर के रामनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर शादी रचा ली। लगभग छह साल बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई करके भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।सीओ सिटी को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला का उनके घर आना-जाना था। महिला ने एक युवक को हिंदू बताकर उनसे परिचय कराया। युवक ने एक दिन उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो उसने बना ली। बाद में उनसे शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों ने देवकाली मंदिर में शादी रचाई और रामनगर क्षेत्र में ही वे लोग किराये पर रहने लगे।इस बीच आरोपी का व्यवहार क्रूर होने लगा। वह महिला को पूजा-पाठ से रोकने लगा। बाद में उसे एक पुत्री पैदा हुई तो उसने खुद के मुस्लिम होने की जानकारी दी। विरोध पर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मारा-पीटा। 28 अक्तूबर 2024 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया तो आरोपी ने उसका खतना कराने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्हें मारपीट कर वह परिचय कराने वाली महिला के साथ 24 नवंबर 2024 को चला गया। सात अप्रैल को आरोपी ने पाटेश्वरी देवी मंदिर के पास कार से उनकी स्कूटी में टक्कर मारकर जाने से मारने का प्रयास किया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button