नई श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित भोपाल |


29 जनवरी’क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल, दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (DTNBWED), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “भारत सरकार की नई श्रम संहिताओं (अधिनियमों)” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 29 जनवरी को प्रदेश कार्यालय, ठेंगड़ी भवन, भोपाल में किया गया।
कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई श्रम संहिताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र में श्री अम्बरीष गर्ग, शिक्षा अधिकारी एवं श्री अरविंद धुर्वे, क्षेत्रीय निदेशक द्वारा श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, उनके उद्देश्य तथा श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप गुर्जर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नई श्रम संहिताओं की सही समझ श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे श्रमिकों में जनजागरण एवं श्रमिक हितों की प्रभावी रक्षा की जा सके।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी श्री अरविंद मिश्रा,श्री आशीष सिंह, हरेंद्र सिंह चंदेल, राजन नायर अनिल एडमिन एवं राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक दृष्टि से उपयोगी बताया।



