एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश
सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्व. महाविद्यालय भोपाल में भूगोल विभाग द्वारा तीन दिवसीय जिओ फेस्ट का आयोजन किया गया



प्रथम दिवस पर 3D तथा वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर सिर्फ भूगोल विभाग की ही नहीं बल्कि महाविद्यालय के अन्य विभागों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ रजनी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि डॉ रेणु विनोद शर्मा (सेवानिवृत्ति प्राध्यापक भूगोल विभाग) कला संकाय प्रभारी डॉक्टर अर्चना गौड ,प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा विभाग अध्यक्ष डॉ. कुसुम माथुर डॉ प्रतिमा यादव डॉक्टर आर के अहिरवार तथा श्री दीपक चौरसिया उपस्थित रहे आगामी दो दिवसों में जिओ फेस्ट के अंतर्गत डॉक्यूमेंट्री, वा- विवाद प्रतियोगिता तथा भारत के प्रादेशिक थीम पर आधारित फ़ोक नृत्य का आयोजन भी किया जावेगा l



