मध्य प्रदेश

आयु अंजलि चवरे अध्यक्ष, कल्पना माणिक महासचिव व कविता गेडाम कोषाध्यक्ष नियुक्‍त

दि बुध्दिस्ट सोसायटी आफ इंडिया के अन्तर्गत कार्यरत प्रबुद्ध महिला मंडल का आज पुर्नगठन किया गया‌। जिसके तहत आयु अंजलि चवरे को अध्यक्ष, आयु कल्पना माणिक को महासचिव और आयु कविता गेडाम को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
करुणा बुद्ध विहार, तुलसी नगर में आयोजित कार्यक्रम में बीएसआई के प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे तथा समता सैनिक दल के प्रदेश संरक्षक की उपस्थिति मे नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति आदेश प्रदाय किये गये। इस अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रबुद्ध महिला मंडल की नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि किसी भी संस्था में महिला मंडल की प्रमुख भूमिका होती है और उनकी सक्रियता से उस संस्था का कार्य प्रगतिशील रहता है, इसलिए प्रबुद्ध महिला मंडल इस बात को ध्यान में रखते हुए अपना कार्य सक्रियता के साथ सम्पादित करेंगे। इस अवसर पर प्रबुद्ध महिला मंडल अन्य 48 उपासिकाओ को भी विभिन्न पदों पर नियुक्त प्रदान की जा रही है‌। इस अवसर पर प्रबुद्ध महिला मंडल की समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ बीएसआई के भी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button