खबरमनोरंजन

दिवंगत अभिनेत्री मनोरमा के बेटे और अभिनेता भूपति का निधन, 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रहीं मनोरमा के बेटे भूपति का निधन हो गया है। मां की तरह उन्होंने भी अभिनय में हाथ आजमाया। अभिनेता भूपति ने 70 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Late legendary Actress Manorama Son And Actor Bhupathi Passed Away
दक्षिण भारतीय अभिदिवंगत और दिग्गज अभिनेत्री मनोरमा के बेटे भूपति का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। 70 वर्षीय भूपति के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। परिवार और करीब लोगों के लिए यह काफी मुश्किल घड़ी है।अभिनेता और निर्माता के तौर पर किया काम 
भूपति ने मां को अभिनय करते देखा था तो उनका रुझान भी इस पेशे में हुआ। आगे चलकर उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। कुछ फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन उन्हें मनचाही सफलता नहीं मिली। आगे चलकर अभिनेत्री मनोरमा और भूपति की मां ने उनके लिए एक फिल्म का निर्माण भी किया। जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।शुक्रवार को होगा अभिनेता भूपति का अंतिम संस्कार 
अभिनेता भूपति के पार्थिव शरीर उनके आवास पर श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे कन्नम्मापेट्टई श्मशान घाट पर होगा। भूपति अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button