खबरमध्य प्रदेश
सम्मानित होने के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिलकर सारिका ने साझा किये अनुभव, लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में सम्मानित होने के बाद सारिका की शिष्टाचार मुलाकात और युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने सारिका ने लिया संकल्प


मतदाता जागरूकता गतिविधियों में नर्मदापुरम की स्वीप आइकॉन सारिका घारू के राज्य स्तर पर सम्मानित होने से जिले का गौरव बढ़ा है l यह बात मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने कही , उन्होंने आने वाले समय में इन गतिविधियों को और अधिक व्यापक किये जाने की बात कही l
सम्मान प्राप्त होने के बाद सारिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन से भेंट कर गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की l इस अवसर पर सारिका ने कहा कि आने वाले समय में नवमतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने के लिये वे संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में भी प्रयास करेंगी l
सारिका ने कहा कि स्वीप गतिविधियां नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना तथा स्वीप नोडल अधिकारी श्री हिमांशु जैन का जिले स्तर पर निर्देशन प्राप्त हो रहा है l



