देश

प्रेमिका मुस्कान की हत्या के बाद प्रेमी ने पुलिस को किया गुमराह

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेमिका की हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस को भी गुमराह करने का मामला सामने आया है। बदायूं में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करा उसके शव को दफन कर दिया। महिला डांसर 18 फरवरी से गायब थी। महिला के लापता होने के बाद उसका प्रेमी लगातार उसे पुलिस के साथ मिलकर ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने प्रेमी रिजवान की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बदायूं की सिविल लाइन थाना पुलिस को महिला डांसर मुस्कान के गायब होने की रिपोर्ट 28 फरवरी को उसके मामा ने दर्ज कराई थी। मुस्कान 18 फरवरी से लापता हो गई थी। मामा और बहन लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। मुस्कान के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका कस्बा उझानी के रहने वाले प्रेमी रिजवान ने अपहरण कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आज उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी के रहने वाले रिजवान की निशानदेही पर डांसर मुस्कान का शव खेत से बरामद कर लिया। पुलिस ने रिजवान और उसके दो साथियों रामावतार और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे मांगने से तंग आ गया था रिजवान

पुलिस का कहना है कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी रिजवान ने बताया कि उसकी मुस्कान से मुलाकात 4 वर्ष पहले हुई थी और हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। मुस्कान के माता-पिता का कई वर्ष पहले इंतकाल हो गया था। मुस्कान के एक बेटा भी था, जिसकी वजह से मुस्कान उस पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगी। फिर रिजवान ने मुस्कान को प्रत्येक महीने 10 हजार रुपये देना शुरु किया, लेकिन वह इससे भी खुश नहीं थी। हर महीने 40 हजार रुपये मांगने लगी और प्रताड़ित करने लगी। यह बात अपने साथी रामौतार को बताई। इसके बाद मैने रामौतार और राधेश्याम के साथ मिलकर मुस्कान की हत्या कर दी और शव को गड्ढा कर दबा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button