खबरबिज़नेस

एअर इंडिया ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किया पहले फ्लैगशिप महाराजा लाउंज का अनावरण

o 16000 वर्गफीट में फैला यह लाउंज टर्मिनल 3 के इंटरनेशनल पियर में सुविधाजनक लोकेशन पर स्थित है o भव्य डिज़ाइन के इस लाउंज के बड़े ‘बिज़नेस’ सेक्शन और एक्सक्लुज़िव ‘फर्स्ट क्लास’ सेक्शन में तकरीबन 300 मेहमान बैठ सकते हैं। o मेहमान शानदार क्रिस्टल बार, एक नॉस्टैल्जिक एविएटर बार और एक शांत ग्लोबट्रॉटर स्टडी का आनंद उठा सकते हैं।

गुरूग्राम, 10 फरवरी, 2026: भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर अपने पहले फ्लैगशिप लाउंज ‘द महाराजा लाउंज’ का अनावरण किया। इसके साथ एयरलाईन ने यात्रियों को प्रीमियम आराम और गर्मजोशी से भरपूर भारतीय आतिथ्य का अनुभव प्रदान करने में नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं।
बेहतरीन डीटेलिंग के साथ डिज़ाइन किया गया द महाराजा लाउंज, एअर इंडिया की नई ब्रांडिंग एवं डिज़ाइन फिलासॉफी से बनाया गया है, जो हेरिटेज से प्रेरित माहौल एवं आधुनिक लक्ज़री के बीच बेहतरीन तालमेल बनाता है। एयरलाईन ने भारत और दुनिया भर के हवाईअड्डों पर इस तरह के आधुनिक लाउंज लॉन्च करने की योजना बनाई है, इसी क्रम में पहला लाउंज इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अनावरित किया गया है, जो मेहमानों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है। इस लाउंज को धीरे-धीरे बिज़नेस एवं फर्स्ट क्लास में यात्रा करने वाले मेहमानों, गोल्ड एवं प्लेटिनम महाराजा क्लब के मेंबर्स एवं एलिजिबल स्टार अलायन्स मेंबर्स के लिए 16 फरवरी 2026 से खोला जाएगा।
द महाराजा लाउंज की अवधारणा ग्लोबल डिज़ाइन स्टुडियो हिर्श बेडनर एसोसिएट्स द्वारा तैयार की गई है, जिसे रिफाइन्ड फर्नीशिंग से युक्त प्रीमियम इंटीरियर, एम्बिएन्ट लाइटिंग और एयर इंडिया की नई ब्रांडिंग से सजाया गया है। लाउंज में लगाए गए आर्ट पीसेज़ भारत के साथ इसके गहरे कनेक्शन को दर्शाते हैं, तथा भारत की समृद्ध संस्कृति एवं हेरिटेज का जश्न मनाने वाली अनूठी कहानी बयां करते हैं।
महाराजा लाउंज में विभिन्न ज़रूरतों के अनुसार विशेष ज़ोन बनाए गए हैं, जो सोशल एंगेजमेन्ट के साथ आराम और काम के लिए भी शांत माहौल प्रदान करते हैं। मेहमान अपनी पसंद और मूड के अनुसार माहौल चुन सकते हैं, वे अपनी पसंद का कोई कोना चुन कर आराम या काम कर सकते हैं।

लाउंज के मुख्य स्पेसेज़ में शामिल हैंः
द एविएटर्स बारः इस बार में वाइन्स एवं व्हिस्की का शानदार कलेक्शन है, जिसे खासतौर पर विवेकपूर्ण यात्रियों के लिए चुना गया है। इसका डिज़ाइन 1932 में श्री जेआरडी टाटा द्वारा कराची से बॉम्बे की ऐतिहासिक उड़ान से प्रेरित है, इसकी छत को पहले पस मोथ विमान के प्रोपेलर के रूप में डिज़ाइन किया गया है।
द ग्लोबट्रॉटर्स स्टडीः रीडिंग के शौकीनों और कामकाजी पेशेवरों के लिए द ग्लोबट्रॉटर्स स्टडी, बेहतरीन वर्किंग स्पेस है। इस शांत और आरामदायक कोने में फिक्शन एवं नॉन-फिक्शन किताबों का क्युरेटेड कलेक्शन रखा गया है। ढेरों पावर आउटलेट्स, हाई स्पीड कनेक्टिविटी के साथ यह पढ़ने और काम करने के लिए आरामदायक स्थान है।
सेरेनिटी एरियाः शांत माहौल वाले बंद स्थान, सेरेनिटी एरिया में मेहमानों के लिए इंडीविज़ुअल रिक्लाइनर हैं, जहां वे आराम करके फिर से तरोताज़ा हो सकते हैं।
शैम्पेन बारः पारंपरिक भारतीय मोटिफ्स से युक्त यह आधुनिक-लक्ज़री स्टाइल का बार ’फर्स्ट क्लास’ लाउंज की विशेष खासियत है। शैम्पेन के साथ क्लासिक और सिग्नेचर कॉकटेल सर्व करने वाले इसके क्रिस्टल चमकदार इफ़ेक्ट देते हैं, यह लक्ज़री के नए मानक स्थापित करने वाला पिक्चर-परफेक्ट लोकेशन है।
टरमैक व्यूः ’फर्स्ट क्लास’ लाउंज के सीटिंग एवं डाइनिंग सेक्शन से टरमैक का व्यू दिखाई देता है, जहाँ से विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग के मनमोहक नज़ारे दिखाई देते हैं। ’इन आकर्षक नज़ारां के साथ वाइन एंड डाइन’ का यह शानदार अनुभव यात्रियों के लिए बेहतरीन है।
स्लीप सुइट्सः ’फर्स्ट क्लास’ में यात्रा करने वाले मेहमान, उड़ान से पहले हमारे स्लीप सुइट्स में आराम कर सकते हैं। तो सोचिए, टेक-ऑफ से पहले फ्रैश जूस या गरमा-गरम ड्रिंक के साथ रिलेक्स करना कितना बेहतरीन अनुभव होगा।
शानदार डाइनिंग

महाराजा लाउंज अपने सभी मेहमानों को डाइनिंग का शानदार अनुभव देता है, जहाँ वे लाईव कुकिंग स्टेशन सहित कई तरह के भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

पारंपरिक गेरिडॉन सर्विस से प्रेरित अनूठी ’बेवरेज ऑन व्हील्स’ सर्विस, के साथ मेहमान अपनी जगह पर बैठे-बैठे ही खास कॉकटेल का आनंद उठा सकते हैं। वे मिक्सोलॉजिस्ट द्वारा तैयार किए गए कई तरह के कॉकटेल्स में से अपनी पसंद की ड्रिंक चुन सकते हैं। हर कॉकटेल की एक अनोखी कहानी है जो भारतीय संस्कृति, इन्ग्रीडिएन्ट्स या एअर इंडिया की हेरिटेज से जुड़ी है, तथा परंपरा और आधुनिक मिक्सोलॉजी को संयोजन पेश करती है।

एअर इंडिया सबसे मशहूर भारतीय बेवरेज को सम्मान देने के लिए एक इनोवेटिव ’टी प्रोग्राम’ भी लेकर आई है, जिसमें यात्री अपनी पसंद के अनुसार ताज़ी बनी चाय का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही अलग-अलग तरह के स्नैक्स और व्यंजन भी मिलेंगे, जिन्हें एक आकर्षक टी ट्रॉली पर परोसा जाएगा।

द मेल सर्विस

मेहमानों को एक यादगार अनुभव प्रदान करने के प्रयास में, महाराजा-डिज़ाइन वाले पोस्टकार्ड पेश किए गए हैं, जिन्हें यादगार के तौर पर रखा जा सकता है।

इस अवसर पर कैम्पबैल विल्सन, चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘दिल्ली एयरपोर्ट पर महाराजा लाउंज हमारी बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ‘एअर इंडिया के नए अनुभव’ की बेहतरीन अभिव्यक्ति है। हम एविएशन हॉस्पिटेलिटी में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं और यह इस दिशा में सिर्फ एक शुरूआत है। हमारी विस्तार योजनाओं के तहत हम कई देशों में (जहां हम उड़ान भरते हैं) ऐसे प्लेटफॉर्म्स बनाने के लिए बड़े निवेश करेंगे, जो हमारे मेहमानों के लिए लक्ज़री और आराम के मायने को पूरी तरह से बदल देंगे।“

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button