अजय देवनानी भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री चुने गए, बधाई और शुभकामनाएं
समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे देवनानी


भोपाल,
राजधानी के प्रतिष्ठित भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव 1 फरवरी को हुए और मतगणना अगले दिन 2 फरवरी को संपन्न हुई। नयी कार्यकारिणी में शहर के जाने-माने व्यवसायी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने बाजी मारी तथा संगठन के पूर्व अध्यक्ष तेज कुल पाल सिंह पाली को 191 मतों के बड़े अंतर से हराकर बीसीसीआई के नये अध्यक्ष बने। भले ही कार्यकारिणी में काफी बदलाव हुए, कुछ नये पदाधिकारी निर्वाचित हुए लेकिन अजय देवनानी ने अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। मिलनसार और मृदुभाषी अजय देवनानी व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। न्यू मार्केट व्यापारी संघ में सचिव का पद संभालते हुए देवनानी जी ने क्षेत्र को शहर के सबसे सुविधा युक्त बाजार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। नव नियुक्त अध्यक्ष गोयल साहब, मंत्री अजय देवनानी और उनकी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं।



