खबरमध्य प्रदेश
अनिल वाजपेयी का शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
आउटसोर्स के माध्यम से कार्य न करने पर निगम की सेवाओं से पृथक होने के उपरांत न्याय के लिए श्रम न्यायालय की शरण में जाने के पश्चात दो वर्षों के कड़े संघर्षों के उपरांत न्याय मिला

भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन की शाखा गाडरवारा, गोटेगांव, करेली में पदस्थ दैनिक श्रमिकों द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से कार्य न करने पर निगम की सेवाओं से पृथक होने के उपरांत न्याय के लिए श्रम न्यायालय की शरण में जाने के पश्चात दो वर्षों के कड़े संघर्षों के उपरांत न्याय मिला। श्रम न्यायालय द्वारा निगम प्रबंधन को यह निर्देशित किया गया कि उक्त कर्मचारीको पूर्व पद पर, पूर्व पदस्थी स्थल पर फिर से सेवा में वापस रखा जाए ।इस अवसर पर मुख्यालय पहुंचकर प्रांत अध्यक्ष अनिल बाजपेई जी के नेतृत्व में अतिरिक्त प्रबंध संचालक को आदेश सौंप कर सेवा में रखने हेतु अनुरोध किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष चैतन्य तिवारी एवं उनके सभी साथियों द्वारा अनिल बाजपेई जी का साल एवं श्रीफल भैटकर सम्मान किया गया।