अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश
ज्योतिष एक विज्ञान है इसमें गणित और खगोल शास्त्र का समावेश – पंडित गंगा प्रसाद दुबे
भोपाल में जीवन वैभव अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन


भोपाल, राजधानी स्थित कैरियर कॉलेज में दो दिवसीय जीवन वैभव अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश भर से आए ज्योतिषियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए। ज्योतिष सम्मेलन में आए हुए पंडित गंगा प्रसाद दुबे ने बताया कि ज्योतिषाचार्य हेमचंद्र पांडेय के तत्वावधान में जीवन वैभव पत्रिका के द्वारा ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन किया गया । इस आयोजन में भारत के अलावा भी अन्य देशों के विभिन्न विद्वान आए हुए हैं और विद्वानों ने अपने-अपने विचार साझा कर किए । आज की वर्तमान पीढ़ी के युवा ज्योतिष को अंधविश्वास मानते हैं जबकि ज्योतिष अंधविश्वास नहीं है ज्योतिष एक विज्ञान है ,एक ऐसा गणित है जिसमें रेखा गणित, बीज गणित और अन्य गणनाएं भी सम्मिलित है। ज्योतिष खगोल शास्त्र है , इसमें भूगोल और इतिहास का भी समावेश है।


