खबरमध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश में महिला नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी लायन सुचिता सोनी बनी प्रदेश महामंत्री


विदिशा:अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संस्था ने दुर्गाचौक, तलेया मोहल्ला, विदिशा निवासी श्रीमती सुचिता सोनी को प्रदेश महामंत्री (महिला) पद पर नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजरी जैन द्वारा संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजरी जैन ने कहा कि श्रीमती सुचिता सोनी की नियुक्ति से वैश्य समाज की महिलाओं को संगठित करने, उन्हें नेतृत्व से जोड़ने एवं समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाने में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

श्रीमती सुचिता सोनी ने इस दायित्व के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की गरिमा, उद्देश्य एवं मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए वैश्य समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
इस नियुक्ति पर समाज के विभिन्न संगठनों, इंटरनेशनल लायंस क्लब्स, मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति, अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा, रेड क्रॉस सोसाइटी, समग्र शिक्षक संगठन, गायत्री परिवार, सराफा संगठन आदि विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button