खबरमध्य प्रदेश

बाबा साहब हमारे लिए फैशन , पैसन और मार्गदर्शक भी हैं- डॉ. सीएल बंशकार

धानुक बंशकार समाज को जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए
भोपाल, राजधानी स्थित गांधी भवन में वंशकार धानुक समाज का नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और समाज जनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय धानुक ,बसोर समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीरियल वंशकार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को जोड़ना है हमारे समाज की कई उपजातियां हैं हम उन्हें एकजुट रखना चाहते हैं इसके साथ समाज के लोग शिक्षित हो जागरूक हो तथा संविधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। हमारे समाज को संख्या के हिसाब से राजनीतिक और सरकार में भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। डॉक्टर वंशकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। हाल ही में अमित शाह द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर आक्रोश जताते हुए डॉक्टर  वंशकार ने कहा कि बाबा साहब उनके लिए फैशन हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए फैशन मार्गदर्शक और भगवान जैसे हैं। आज जो भी सरकारें हैं वो बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान के अनुसार ही चल रही है हम संविधान की रक्षा के लिए वचनबद्ध हैं।
समाज के सभी लोग एकजुट हों-मुकेश बंसल
धानुक , वंशकार समाज के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी मुकेश बंसल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि समाज की जितनी भी उपजातियां हो सभी एकजुट हो सके एकजुट होने पर ही हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकेंगे और से समाज समृद्ध होगा।
समाज की संख्या के अनुसार राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए-के डी राही
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों को बसोर समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी राही ने कहा कि देश एवं प्रदेश में समाज के लोगों को जनसंख्या के हिसाब से राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में धानुक बंशकार समाज के लोगों की कुल आबादी 25 लाख है लेकिन उसे हिसाब से राजनीति में भागीदारी नहीं है। मीडिया प्रभारी हरिराम बंसल ने सभी का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button