खबरमध्य प्रदेश

अवैध सामाजिक संगठन के कार्यक्रम पर लगे रोक, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र ने की मांग

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अशोका गार्डन स्थित मनभा शादी हाल भोपाल में आयोजित

भोपाल। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अशोका गार्डन स्थित मनभा शादी हाल भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर मेहता, प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ पटेल और लखनऊ से आए प्रधान महासचिव नीरज कुशवाहा ने समाज के लोगों को एकजुट होने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के अमान्य पदाधिकारी राकेश मेहतो के तथाकथित प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा द्वारा 11 अगस्त को भोपाल स्थित लालघाटी में कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से असंवैधानिक है। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारियों ने दूसरे संगठन को अमान्य बताते हुए उन पर समाज के लोगों से अवैध वसूली और फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। कुशवाहा महासभा ने अमान्य पदाधिकारियों के कार्यक्रम को रुकवाने के लिए थाना प्रभारी तलैया जहांगीरीबाद को शिकायती आवेदन दिया है और कार्यक्रम रोके जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

अवैध तरीके से निकाले 4 लाख
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने अमान्य संगठन पर 4 लाख रुपए अवैध तरीके से निकालने का आरोप लगाया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अमान्य संगठन द्वारा सुकरोती शाखा पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख रुपए अवैध तरीके से निकाल लिए गए हैं। मान्य पदाधिकारियों द्वारा इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है। महासभा ने मांग की है कि अमान्य संगठन के कार्यक्रम को तत्काल रोका जाए और कार्यवाही की जाए। कार्यक्रम को रोकने की तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय/ प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल जाकर रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नारायण सिंह कुशवाहा और बलवान सिंह कुशवाहा सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button