
• यह ग्रीनफील्ड फैक्ट्री विभिन्न फॉर्मेट में चॉकलेट और कंपाउंड के लिए आधुनिक प्रोडक्शन लाइंस और वेयरहाउसिंग की सुविधा से लैस है।
• इस नई फैक्ट्री के साथ, भारत अब एशिया पैसिफिक, मध्य पूर्व और अफ्रीका (एएमईए) क्षेत्र में बैरी कैलेबॉट का सबसे बड़ा चॉकलेट उत्पादन बाजार बन गया है।
नीमराणा, 30 जुलाई 2025: दुनिया की प्रमुख उच्च गुणवत्ता के चॉकलेट और कोको उत्पाद बनाने वाली कंपनी, बैरी कैलेबॉट ने आज भारत में अपनी तीसरी चॉकलेट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। यह फैक्ट्री दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर दूर, नीमराणा के घिलोथ औद्योगिक क्षेत्र में 20,000 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इस ग्रीनफील्ड फैक्ट्री में विभिन्न फॉर्मेट में चॉकलेट और कंपाउंड के लिए आधुनिक प्रोडक्शन लाइंस और वेयरहाउसिंग की सुविधा है।
यह नई फैक्ट्री भारत में बैरी कैलेबॉट की लंबे समय में तरक्की करने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले पांच वर्षों में, कंपनी ने भारत में 500 करोड़ रुपये (CHF 50 मिलियन) से अधिक का निवेश किया है, जो देश के चॉकलेट बाजार में इसके विश्वास और स्थानीय उत्पादन और ग्राहक से संबंध को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सुविधा के खुलने के साथ, भारत अब एशिया पैसिफिक, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र में बैरी कैलेबॉट का सबसे बड़ा चॉकलेट उत्पादन बाजार बन गया है।
बैरी कैलेबॉट के एमईए के प्रेसिडेंट वामसी मोहन थाटी ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। चॉकलेट और कोको में ग्लोबल लीडर के रूप में, हमें भारत के विकास में योगदान देने पर गर्व है। नीमराणा में हमारी नई फैक्ट्री के साथ, हम अपनी नेतृत्व स्थिति को और मजबूत कर रहे हैं और भारत के खाद्य उद्योग के साथ-साथ एमईए क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बनने के हमारे वादे को दोहरा रहे हैं।”
बैरी कैलेबॉट इंडिया के प्रबंध निदेशक ध्रुव ज्योति सान्याल ने कहा, “भारत का चॉकलेट बाजार तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि युवा आबादी, बढ़ती आय और प्रीमियम व नए उत्पादों की मांग बढ़ रही है। यह नई फैक्ट्री हमें स्थानीय स्तर पर मांग पूरी करने, नए विचारों को बढ़ावा देने और स्थानीय खाद्य निर्माताओं व कारीगरों के साथ साझेदारी को मजबूत करने में मदद करेगी। साथ ही, नीमराणा में इसकी लोकेशन हमें उत्तर-मध्य भारत के ग्राहकों के करीब लाती है, जिससे हम तेजी से सेवा दे सकते हैं और ग्राहकों के साथ बेहतर रिश्ते बना सकते हैं।”
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले चॉकलेट बाजारों में से एक है। यह मजबूत वृद्धि दिखा रहा है और उम्मीद है कि यह और भी तेजी से बढ़ेगा। हालांकि प्रति व्यक्ति चॉकलेट की खपत सालाना 200 ग्राम से कम है, लेकिन लोग अब प्रीमियम और उच्च-गुणवत्ता वाले चॉकलेट की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, जिससे विकास और नए विचारों के लिए नए अवसर खुल रहे हैं।
बैरी कैलेबॉट पिछले 18 से ज्यादा वर्षों से भारत में मौजूद है, जिसमें बारामती में दो मौजूदा कारखाने और मुंबई में एक कैलेबॉट चॉकलेट एकेडमी™ सेंटर शामिल हैं। ये सुविधाएं घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले चॉकलेट और कंपाउंड उत्पादों के उत्पादन में महत्वपूर्ण रही हैं। इतने मजबूत आधार को देखते हुए, नीमराणा की नई फैक्ट्री भारत में बैरी कैलेबॉट की तीसरी चॉकलेट फैक्ट्री और उत्तरी केंद्र के रूप में कार्य करेगी, यह कंपनी के मौजूदा कामकाज को और बेहतर करेगी और इसके बाजारों को अधिक कुशलता से सेवा देने की क्षमता को बढ़ाएगी।
मुंबई एकेडमी ने नवाचार और प्रशिक्षण के केंद्र के रूप में कार्य करना जारी रखा है, जो देश भर के शेफ, कारीगरों और खाद्य पेशेवरों (फूड प्रोफेशनल्स) को सपोर्ट करता है।
हाल ही में, बैरी कैलेबॉट ने अपने वैश्विक व्यवसाय संचालन का समर्थन करने के लिए हैदराबाद में अपने ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज हब का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन भी किया। आज, बैरी कैलेबॉट के भारत में 400 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जो उत्पादन, नए विचारों और समर्थन सेवाओं के बढ़ते नेटवर्क के जरिए ग्राहकों की मदद करते हैं।
बैरी कैलेबॉट ग्रुप के विषय में (www.barry-callebaut.com):
वित्त वर्ष 2023/24 में लगभग CHF 10.4 बिलियन की वार्षिक बिक्री के साथ, ज्यूरिख स्थित बैरी कैलेबॉट ग्रुप दुनिया में चॉकलेट और कोको उत्पादों की अग्रणी निर्माता है – कोको बीन्स की सोर्सिंग और प्रोसेसिंग से लेकर बेहतरीन चॉकलेट, चॉकलेट फिलिंग्स, डेकोरेशन्स और कंपाउंड्स के उत्पादन तक। ग्रुप दुनिया भर में 60 से अधिक फैक्ट्रियां चला रहा है और कंपनी में 13,000 से अधिक लोग काम कर रहे हैं। बैरी कैलेबॉट ग्रुप पूरे खाद्य उद्योग की सेवा करता है, जिनमें औद्योगिक खाद्य निर्माताओं से लेकर चॉकलेटियर्स, पेस्ट्री शेफ, बेकर्स, होटल, रेस्तरां या कैटरर्स जैसे कारीगर और पेशेवर चॉकलेट उपयोगकर्ताओं तक शामिल हैं। इन गॉरमे ग्राहकों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने वाली वैश्विक ब्रांड्स में कैलेबॉट®, काकाओ बैरी®, कार्मा® और डेकोरेशन विशेषज्ञ मोना लीजा® शामिल हैं। बैरी कैलेबॉट ग्रुप सस्टेनेबल चॉकलेट को सामान्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि कोको की भविष्य की आपूर्ति सुनिश्चित हो और किसानों की आजीविका में सुधार हो। यह कोको होराइजन्स फाउंडेशन का समर्थन करता है, जिसका लक्ष्य सस्टेनेबल कोको और चॉकलेट भविष्य को आकार देना है।