खबरमध्य प्रदेश

भगत सिंह कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल, भगत सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुशवाहा की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार महतो की मौजूदगी में 11 अगस्त को राजधानी के लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन में आयोजित बैठक में की गई। भगत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार जताया।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की 55वीं  बैठक में 22 राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमान्य कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जीपी माली, विक्रम सिंह कुशवाह सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए

मध्य प्रदेश अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पहली बार आयोजित हुई। जिसमें झारखंड रांची से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो, एडवोकेट सचिन के वर्मा समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। जहां प्रदेश कार्यकारिणी में नवनियुक्त 31 सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

योजनाओं का लाभ और जानकारी देना समाज का उद्देश्य

प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने बताया कि समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया। आगामी समय में कुशवाहा महासभा द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन भी किया जाना है उसे संदर्भ में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में चर्चा की गई। इसके अलावा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ और जानकारी प्रदान करना समाज का उद्देश्य है।महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने एक हफ्ते में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन करने का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष से किया। साथ ही उन्होंने ऐसे अनुभवी योग्य और नौजवान पदाधिकारी को संगठन से जोड़ने की अपील की, जो सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हों।

राम विश्वास कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार महतो रांची द्वारा राम विश्वास कुशवाहा भोपाल को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button