खबरमध्य प्रदेश

भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा पक्षियों के लिए निशुल्क जलपात्र वितरित 

आज हनुमान जयंती के महापर्व पर भारत भारती संस्कार जैन मंडल द्वारा इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जलपात्र का वितरण किया गया। ‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा ने बताया कि भारत भारती संस्कार जैन मंडल की सभी महिला सदस्यों द्वारा साल भर आवश्यकता अनुसार पीडि़त मानव सेवा हेतु कार्य किए जाते हैं। आज जयंती के इस महापर्व पर स्टेशन पर भारत भारतीय संस्कार जैन मंडल की महिलाएं जल पत्र लेकर लोगों को निशुल्क वितरित कर रही थी ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षी जल सेवन कर सके एवं अपना जीवन सुरक्षित रख सके।इसके पूर्व मंडल द्वारा गुड्डी परवा एवं राम नवमी,और महावीर जयंती मैं भी जलपात्र वितरित किए गए ।मंडल प्रमुख नीता सर्राफ ने बताया कि मदर्स डे के दिन भी जलपात्र वितरित किए जाएंगे। आज हनुमान जयंती के महापर्व पर मंडल के सदस्य श्रीमती नीता सर्राफ ,नीतू जैन, आरती सिंघई, रुचि जैन ,रश्मि जैन,नम्रता सराफ महक सराफ एवं अन्य मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button