खबरदेशबिज़नेस

बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज – अब एक नई पहचान के साथ वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ और मज़बूत करने के लिए तैयार है

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और प्रिसिजन क्षमताओं को मजबूत करने पर लगातार फोकस

-उच्च वृद्धि वाले उद्योगों में जैसे की अंतरीक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, थ्री सी और महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी क्षेत्रोँ में विस्तार करने के लिए विकास के अगले पढाव में शामिल है
-भारत की उत्पादन संबंधी वृद्धि को समर्थन करने के लिए एक प्रभावी प्रतिबद्धता

भोपाल, 9 फरवरी 2026: बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (बीपीटीएल), जो परिशुद्धता अभियांत्रिकी और उत्पादनों में एक अग्रणी कंपनी है, उन्होंने अपने कारोबार की एक नई पहचान और दृष्टिकोण पेश किया है। यह कंपनी के अधिक प्राद्योगिकी आधारित, विविध और भविष्य के लिए तैयार संगठन बनने की दिशा में रणनीतिक विकास का संकेत है। यह नई पहचान बिरला प्रिसिजन के भरोसे, विकास, नवीनता और उभरते उद्योग क्षेत्रोँ में विस्तार पर नए सिरे से केन्द्रित दृष्टिकोण को दिखाता है, साथ ही यह उन्नत उत्पादन और परिशुद्धता अभियांत्रिकी के प्रति अपनी विरासत और प्रतिबद्धता को भी बनाए रखता है।

बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज़ ने उच्च वृद्धि और उभरते क्षेत्रोँ में विस्तार करके अपनी बाजार की स्थिति को मज़बूत करके वृद्धि के एक नए दौर में कदम रखा है, जिसमें उन्नत उद्योगों के लिए एप्लीकेशन आधारित उत्पादन पोर्टफोलियो के विकास से समर्थन मिला है। कंपनी अंतरीक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, थ्री सी (कंप्यूटर, कम्युनिकेशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स), और महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी जैसे मुख्य क्षेत्रोँ में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है, साथ ही अपनी मुख्य उत्पादन श्रेणी के साथ अपनी परिशुद्धता मशीनिंग क्षमताओं को भी बढ़ा रही है।

इन रणनीतिक प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए, बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज़ उत्पादन संचालन में क्षमताओं का विस्तार, प्राद्योगिकी सुधार और कार्य संबंधी कार्य क्षमता पर ध्यान देना जारी रखेगी। कंपनी महाराष्ट्र में औरंगाबाद, नासिक और चालीसगांव के अपने प्रकल्पों में अपने उत्पादन विस्तार को बनाए रखेगी और घरेलू एवं जागतिक बाजार के लिए उच्च गुणवत्ता के परिशुद्धता अभियांत्रिकी उपाय देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिरला प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने एक भविष्य-केंद्रित उद्योग के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए अपनी रणनीतिक दिशा बताई, जो बदलते बाज़ार और उद्योगों के गति विज्ञान के हिसाब से कंपनी के विकास को दिखाता है। यह विकसित दृष्टिकोण कंपनी की दीर्घ अवधि वृद्धि की रणनीति का समर्थन करता है और भविष्य के लिए एक मज़बूत और विस्तारित कारोबार बनाने पर केंद्रित करता है, साथ ही मेक इन इंडिया पहल के तहत अपने घरेलू उत्पादन का विस्तार कर रहा है और पूरे भारत के बाज़ारों में अपने 90 साल के भरोसे की विरासत को और गहरा कर रहा है।

विकसित दृष्टिकोण और भविष्य की दिशा पर टिप्पणी करते हुए, बिरला प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के अध्यक्ष, श्री वेदांत बिरला ने कहा कि, “हमारी नई कारोबार की पहचान बिरला प्रेसिजन टेक्नोलॉजीज को एक विश्व स्तर पर भरोसेमंद, नवीनता आधारित परिशुद्धता अभियांत्रिकी कंपनी बनाने के लिए एक साहसिक, भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो महत्वपूर्ण और उच्च-विकास वाले उद्योगों में उन्नत उत्पादन को सशक्त बनाती है। हम मेक इन इंडिया कार्यक्रम के प्रति अधिक प्रतिबद्ध हैं, जिसमें उन्नत उत्पादन और तकनीकी क्षमताओं में नियोजित निवेश के माध्यम से महाराष्ट्र में अपनी उत्पादन सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। विकास का यह अगला चरण बाज़ार में नेतृत्व हासिल करते हुए दीर्घावधि और स्थायी मूल्य बनाने पर केंद्रित है। इन रणनीतिक निवेशों के माध्यम से, हमारा लक्ष्य टियर 1, टियर 2 और टियर 3 शहरों में बड़े और साथ ही एमएसएमई ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले, विश्वसनीय और परिशुद्धता संचालित समाधानों के साथ समर्थन करना है।”

बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के व्यवस्थापकीय संचालक, श्री रविंदर चंदर प्रेम ने कहा कि, “बिरला प्रिसिजन ने दशकों से ग्राहकों का भरोसा जीता है, और हमारे विकास का अगला चरण इस बात पर केंद्रित है कि हम सुनिश्चित/ परिशुद्धता उपायों का कैसे प्रबंध, उत्पादन और प्रदान करते हैं। हमारे नए दृष्टिकोण के साथ, हमारा ध्यान अपनी उत्पदान क्षमताओं को बेहतर बनाने, उत्पादन संबंधी मूलभूत सुविधा को उन्नत करने और विभिन्न उद्योगों की बदलती मांगों के साथ तालमेल बिठाने के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को गहरा करने पर है। यह पहलें हमें नए क्षेत्रोँ में सेवा देने में मदद करेंगी, साथ ही परिशुद्धता मशीनिंग और औद्योगिक अभियांत्रिकी में हमारी मुख्य ताकत को भी मजबूत करेंगी।”

वेदांत बिरला के नेतृत्व में, बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज ने अपने पुराने व्यवसायों को आधुनिक बनाने और विस्तार को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक पहल की हैं, जिसे संशोधन और विकास, तकनीकी अपनाने और नवीनता में महत्वपूर्ण निवेश का समर्थन मिला है।

बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बारे में:
बिरला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक अग्रणी भारतीय अभियांत्रिकी कंपनी है, जो 1937 से कारोबार कर रही है। इन सालों में, इसने भारत और दुनिया भर के उद्योगों के लिए भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन देकर परिशुद्धता उत्पादन में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह कंपनी अपनी उन्नत अभियांत्रिकी विशेषज्ञता और आधुनिक उत्पादन की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता के लिए जानी जाती है।

बिरला प्रिसिजन कई डिवीजनों में काम करता है, जिसमें कटिंग टूल्स, टूल होल्डर्स और वर्क होल्डिंग सॉल्यूशंस, पावर टूल एक्सेसरीज़, प्रिसिजन ऑटोमोटिव और औद्योगिक घटक शामिल हैं। इनके उत्पादन ऑटोमोटिव, अभियांत्रिकी, अंतरीक्ष, सुरक्षा व्यवस्था और उन्नत मशीनिंग जैसे क्षेत्रोँ में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। महाराष्ट्र में उत्पादन सुविधाओं और एक मज़बूत सेवाओं के जाल के साथ, कंपनी घरेलू और जागतिक दोनों बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए नवीनता, गुणवत्ता और ग्राहक विश्वसनीयता पर लक्ष केन्द्रित करना जारी रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button