खबरमध्य प्रदेश

भाजपा प्रवक्ता सत्येन्द्र चौधरी ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार

भोपाल।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सत्येन्द्र चौधरी ने पलटवार किया है। चौधरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले भी हिन्दू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा पर दिए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। सत्येंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष  बीडी शर्मा  पुरुषार्थ पौरुष,पराक्रम के पर्याय हैं, प्रतिमान हैं।उनके भागीरथी परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीट और विधानसभा चुनाव में 163 से अधिक सीट अर्जित की हैं। अखंड प्रचंड पुरुषार्थ करते हैं।पौरुष के प्रतिमान है ।श्दिग्विजय सिंह  को क्षमा याचना कर विवाद का पटाक्षेप करना चाहिए।आप सदैव हिंदुओं को अपमानित करते हैं ।हिंदुओं को आतंकवादी बताते हैं।भगवा को आतंकवादी बताते हैं। कुंडलपुर जैन मंदिर की फर्जी फोटो प्रचार करते हैं जिस पर FIR हुई है।निचली अदालत ने एक वर्ष की सजा सुनाई हुई है। अपने मस्जिद के ऊपर भगवा लहराते हुए फेक फोटो ट्वीट की थी । FIR हुई है।आप सदैव वर्ग संघर्ष करने और हिंदुओं को प्रताड़ित करने का काम करते हैं ।आपको क्षमा याचना कर उच्च राजनीतिक मूल्य स्थापित करने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button