खबरमध्य प्रदेश

29 को सम्मानित होंगी प्रदेशभर की ब्राह्मण प्रतिभाएं

भोपाल।ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग एवं संस्कार मंच द्वारा प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 29 सितंबर को राजधानी के हिंदी भवन में आयोजित होने जा रहा है। दादाजी धाम के मुख्य आचार्य पंडित पंकज शर्मा के सानिध्य में मुख्य अतिथि भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा एवं प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला, विशिष्टअतिथिपूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री गोपाल भार्गव, पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के कोच संजय भारद्वाज द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज को गौरवान्वित करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

*परिवार के सदस्य पितरों की स्मृति में 210छात्रों को करेंगे सम्मानित*

मंच के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह में टॉपर एवं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण बच्चों को नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियां की सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की अंक सूचियां प्राप्त हो चुकी है। ब्राह्मण परिवार के सदस्य अपने पितरों की स्मृति में छात्रों को सम्मानित करेंगे। जिसमें उदय नारायण अवस्थी पुरस्कार श्रीकांत अवस्थी द्वारा, जानकी शंभू नाथ शर्मा पुरस्कार राम शर्मा द्वारा, शालिग्राम दीक्षित पुरस्कार एके दीक्षित द्वारा, मालीराम पुरस्कार लक्ष्मी नारायण शर्मा द्वारा, सुमन ब्रजराज किशोर गुरु पुरस्कार ज्योति प्रेम गुरु द्वारा, जाएगा। सुमन शांताराम रावत पुरस्कार कल्पना प्रफुल्ल रावत द्वारा, कृष्ण कुमार द्विवेदी पुरस्कार अरुण द्विवेदी द्वारा, रामकली मन्नूलाल चतुर्वेदी पुरस्कार सुनील चतुर्वेदी द्वारा, रामचरण शर्मा पुरस्कार रूपनारायण शास्त्री द्वारा, द्रोपदी गोरखनाथ उपाध्याय की स्मृति में संगीता उपाध्याय द्वारा, शिक्षक प्रकोष्ठ सम्मान राजेश पाठक द्वारा, दशरथ देवी राम सुमेर तिवारी पुरस्कार अवधेश तिवारी जी द्वारा, जानकी वासुदेव तिवारी पुरस्कार आरके तिवारी द्वारा, मनोरमा महेंद्र तिवारी हुजूर मलिक पुरस्कार विष्णु तिवारी जी द्वारा, ठाकुर दास तिवारी पुरस्कार संदीप तिवारी द्वारा, पुरोहित पुरस्कार उषा के के पुरोहित द्वारा, एस पंडित पुरस्कार सुशील पंडित द्वारा ,परमानंद तिवारी पुरस्कार डॉ अशोक तिवारी द्वारा, परमानंद रिछारिया पुरस्कार राजेश रिछारिया द्वारा दिया जाएगा। साथ ही ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त खेलों की प्रतिभाऐं, प्रशासनिक अधिकारी, समाज गौरव ब्राह्मण समाज के समाजसेवी को भी मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील पं. राकेश चतुर्वेदी, प्रेम गुरु, लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ. श्रीकांत अवस्थी, संदीप तिवारी, अरुण द्विवेदी, रूपनारायण शास्त्री, राजेश रिछारिया, सतीश पुरोहित, डॉ अरविंद मिश्रा, रमेश लिटोरिया, सतीश पुरोहित, अशोक बबेले, रमन तिवारी, आशीष पुरोहित, कल्पना रावत, राजेश पाठक, ज्योति गुरु, रूपेंद्र चतुर्वेदी, अंबिका प्रसाद भारद्वाज, डॉ वंदना मिश्रा, अन्नपूर्णा रावत, संगीता उपाध्याय, संध्या मिश्रा एवं ममता दुबे ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button